Thursday, October 17, 2024
HomeLyricsRam Aayenge Toh Angana Sajaungi Lyrics - राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी

Ram Aayenge Toh Angana Sajaungi Lyrics – राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी

Ram Aayenge Toh Angana Sajaungi Lyrics

राम आएंगे तो आंगन सजाऊंगी Lyrics

भक्तों के दिलों में भगवान राम का एक विशेष स्थान है। उनकी भक्ति में डूबकर हर भक्त अपने जीवन को सार्थक मानता है। श्री राम जी के भजनों में “राम आएंगे तो आंगन सजाऊंगी” एक लोकप्रिय भजन है जो भक्तों के मन में भगवान राम की भक्ति को और गहरा बनाता है। इस भजन के माध्यम से भक्त अपनी आस्था और प्रेम को व्यक्त करते हैं और भगवान राम के आगमन की प्रतीक्षा करते हैं।

राम आएंगे तो आंगन सजाऊंगी

मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे….(2)
राम आएँगे आएँगे,
राम आएँगे…..(2)

मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे….(2)

राम आएँगे तो,
अंगना सजाऊँगी,
दिप जलाके,
दिवाली में मनाऊँगी….(2)

मेरे जन्मो के सारे,
पाप मिट जाएंगे
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे…

राम झूलेंगे तो,
पालना झुलाऊँगी,
मीठे मीठे मैं,
भजन सुनाऊँगी….(2)

मेरी जिंदगी के,
सारे दुःख मिट जाएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥

मैं तो रूचि रूचि,
भोग लगाऊँगी,
माखन मिश्री मैं,
राम को खिलाऊंगी….(2)

प्यारी प्यारी राधे,
प्यारे श्याम संग आएँगे,
श्याम आएँगे,
राम आएँगे….(2)
राम आएँगे आएँगे,
राम आएँगे…..(2)

मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥

मेरा जनम सफल,
हो जाएगा,
तन झूमेगा और,
मन गीत गाएगा…..(2)

राम सुन्दर मेरी,
किस्मत चमकाएंगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे…

मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे,
राम आएँगे आएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे…

Ram Aayenge Toh Angana Sajaungi Video

राम आएंगे तो आंगन सजाऊंगी भजन का महत्व

“राम आएंगे तो आंगन सजाऊंगी” भजन भक्तों के हृदय में भगवान राम के प्रति प्रेम और भक्ति को प्रकट करता है। यह भजन हमें सिखाता है कि भगवान राम के बिना जीवन अधूरा है और उनकी भक्ति में ही जीवन की सार्थकता है। जब हम भगवान राम की भक्ति में लीन हो जाते हैं, तो हमारा जीवन सुगंधित और प्रकाशित हो जाता है।

इस भजन के माध्यम से हम भगवान राम के आगमन की प्रतीक्षा करते हैं और अपने आंगन को उनकी स्वागत के लिए सजाते हैं। यह भजन हमें अपने जीवन में प्रेम, भक्ति और आनंद की अनुभूति कराता है।

राम जी के प्रति अपनी भक्ति को और गहरा बनाने के लिए “राम आएंगे तो आंगन सजाऊंगी” जैसे भजनों का नियमित गायन करें और अपने जीवन को भगवान राम के प्रेम से संवारें।

जय श्री राम!

Also read: राम को देख कर श्री जनक नंदिनी लिरिक्स

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments